उत्तराखंड (हरिद्वार) 25 मार्च 2026: हरिद्वार जनपद में जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा, जिसने फर्जी नाम से जमीन बेचकर लोगों को ठगने का काम किया।
वादी संजीव कुमार निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर ने कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में दो आरोपियों रणवीर पुत्र कुंवर पाल व इस्लाम पुत्र हनीफ के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 754/24 पंजीकृत किया गया।
रुड़की पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति ने खुद को “इस्लाम पुत्र हनीफ” बताकर जमीन बेची, उसका असली नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी कोतवाली लक्सर है। आरोपी ने फर्जी पहचान का सहारा लेकर जमीन की धोखाधड़ी की।
पुलिस टीम ने आरोपी पिंकू उर्फ अजय को उसके घर (कोतवाली लक्सर) से हिरासत में लिया गया व अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
हरिद्वार पुलिस सभी से अपील की है कि जमीन/प्रॉपर्टी खरीदते समय दस्तावेजों और पहचान की पूरी तरह जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
