उत्तराखंड (ऋषिकेश) 18 मार्च 2026: एम्स में मेडिकल छात्रों की आंतरिक परीक्षा के दौरान एक छात्र चप्पल (क्राक्स) के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा कक्ष में जा रहा था। चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
एम्स में इन दिनों मेडिकल छात्रों की आंतरिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को एक छात्र मोबाइल फोन चप्पल के अंदर छिपाकर परीक्षा कक्ष में जा रहा था । परीक्षा कक्ष में जाने से पहले हर छात्र की चेकिंग की जाती है क्योंकि मोबाइल लें जाना परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित है। सुरक्षा कर्मियों ने छात्र की तलाशी ली तो छात्र की चप्पल के अंदर मोबाइल रखा मिला। जिसके बाद छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया गया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में मेडिकल छात्र सुरक्षा कर्मी से अपना मोबाइल मांगता नजर आ रहा है। उसके साथ परीक्षा देने जा रहे छात्र घटना के बाद हंसते नजर आ रहे हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डा. श्रीलाय मोहंती ने का कहना है कि बताया कि परीक्षा कक्ष में जाने से पहले छात्रों की पूरी जांच की जाती है। परीक्षा में पारदर्शिता, शुचिता बनाए रखने के लिए संस्थान सतर्कता से काम कर रहा है।
