उत्तराखंड (देहरादून) 20 फरवरी 2026: टी 10 क्रिकेट फेडरेशन ऑफ तेलंगाना के संस्थापक रामापेल्ली कुमार एवं सामान्य सचिव की दो दिवसीय सामान्य सभा की बैठक हैदराबाद तेलंगाना में आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से फेडरेशन ने उत्तराखंड के लिए किरन शाह को सचिव की जिम्मेदारी दी है।
इस दौरान आम सभा में संजीव कुमार शर्मा ने डॉ. रामरेड्डी उपाध्यक्ष एसजीएफआई की अध्यक्षता में टी 10 टेनिस एवं लेदर बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया। इस दौरान कुल 16 राज्यों के सदस्य सम्मिलित हुए, जिन्हें सर्वसम्मति से राज्य का सचिव का कार्यभार सौंपा गया।
इस अवसर पर आमसभा में जम्मू कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान एवं दादरा नगर हवेली और दमण दीव मुख्य रहे। इस दौरान सभी राज्यों के साथ ही साथ किरन शाह को उत्तराखंड एफिलेशन प्रमाण पत्र देकर सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त उत्तराखंड सचिव किरन शाह ने कहा है कि टी 10 क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार टी 10 क्रिकेट को राज्य में व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा और युवाओं को प्रतिभावान बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है बल्कि उन्हें एक प्लेटफार्म प्रदान करने की जरूरत है इसके लिए टी 10 क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया मील का पत्थर साबित होगा।
