उत्तराखंड (नई टिहरी) 15 दिसंबर 2025: जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़-मराड़ मोटर मार्ग के करीब 4 किमी हिस्से के पुनर्निर्माण व सुधारीकरण की स्वीकृक्ति मिल गई है। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने बताया कि थत्यूड-मराड़ मोटर मार्ग भाल गांव की ओर से किमी 5 से 9 के बीच जर्जर और खस्ताहाल बना हुआ था। जिसको प्रदेश सरकार ने पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 34 लाख 12 हजार रूपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से इसका जीओ जारी किया गया। विधायक ने बताया कि निर्माण करने वाले फर्म/ठेकेदार तीन साल के इस मोटर मार्ग का अनुरक्षण भी करेगा। जिससे मोटर मार्ग को हमेशा चकाचक बना रहेगा। शासन ने इस वित्तीय वर्ष में उक्त कार्य के लिए 10 हुए डीपीआर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। विधायक पंवार ने बताया हजार रुपये की टोकन मनी जारी करते कि स्थानीय लोग इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग लंबे समय से करते आ रहे थे। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है। बताया कि विधानसभा के अधिकांश गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ दिया है। कुछ गांव और उनकी तोकों के लिए सड़क बनाने के प्रस्ताव पीएमजीएसवाई के तहत भेजे गए हैं।
