उत्तराखंड (नैनीताल) 13 दिसंबर 2025: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार संपूर्ण राज्य के विकास के साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव व सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध है। हमने सख्त धर्मांतरणरोधी कानून और दंगारोधी कानून बनाया है। लैंड, लव व धूक जिहाद जैसे मुल्लावादी कट्टरपंथ के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की है लेकिन इस कार्य पर हमारे कांग्रेस के मित्र परेशान हैं। क्योंकि इन्हें लैंड जिहाद करने वाले अच्छे लगते हैं। कांग्रेस ने देवभूमि की डैमोग्राफी बिगाड़ने के लिए ऐसी जगह पर विशेष समुदाय के लोगों को बसा दिया, जहां कभी उनका नामोनिशन नहीं था। हम आश्वस्त करते हैं कि देवभूमि का मूल अस्तित्व कभी खराब नहीं होने देंगे।
शुक्रवार को रामगढ़ में लेटीबंगा के हिमगिरी मैदान से सीएम ने 112 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उनके संज्ञान में भीमताल क्षेत्र का मामला भी है, जहां अवैध रूप से कब्जा किया गया है लेकिन वह धर्म की आड़ में होने वाले लैंड जिहाद को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
