उत्तराखंड (हरिद्वार) 12 दिसंबर 2025: दिल्ली हाईवे पर प्रेमनगर फ्लाइओवर की मरम्मत के लिए खड़े जेनरेटर में एक तेज रफ्तार बलेनो कार टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली हाईवे पर मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार रात कुछ मजदूर प्रेमनगर आश्रम चौराहे पर बने फ्लाइओवर की मरम्मत कर रहे थे। वेल्डिंग मशीन चलाने के लिए हाईवे किनारे एक जेनरेटर भी रखा था। तभी देहरादून की ओर से एक तेज रफ्तार बलेनो कार जेनरेटर से टकराकर पलट गई। कार चला रहे अर्पित सैनी निवासी इब्राहिमपुर पथरी की मौके पर मौत हो गई। कार में मौजूद रहमान निबासी बहादराबाद के अलावा मरम्मत कर रहे बंगाल के दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने मजदूर राजू राय निवासी पश्चिमी मेदिनीपुर, बंगाल को मृत घोषित करें दिया। दूसरे मजदूर अनाद सिंह निवासी नौया गांव, पश्चिमी मेदिनीपुर, बंगाल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई। रहमान को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया है।
