उत्तराखंड (देहरादून) 12 दिसंबर 2025: डोईवाला सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने मतांतरण और लव जिहाद के खिलाफ राष्ट्रीय कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बड़कोट गांव के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि लालच, भय और धोखे से होने वाले मतांतरण को रोकने के लिए कानून आवश्यक है। कुछ राज्यों में इस पर कानून हैं, लेकिन समस्या व्यापक है।
जिहाद के खिलाफ बने कानून की स्वामी ने उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून की सराहना की और केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को समरसता युक्त भारत निर्माण के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीक्षा भट्ट आदि कई लोग उपस्थित रहे।
