उत्तराखंड (देहरादून) 10 दिसंबर 2025: दिल्ली पब्लिक स्कूल के 6 वर्ष के छात्र त्रियक्ष सैनी जो क्लास 1 D में पढ़ रहा है उसने दिल्ली पब्लिक स्कूल की तरफ़ से खेलते हुए पदक जीत कर परचम लहराया स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बीके सिंह के द्वारा खिलाड़ी को सम्मानित किया जिसने प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश एवम स्कूल का नाम रौशन किया स्कूल के प्रधानाचार्य ने खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उप प्रधानाचार्य श्रीमती सुजाता सिंह ने भी खिलाड़ी को अपना आशीर्वाद दिया वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना की स्कूल के ताइक्वांडो कोच संदीप सैनी ने भी खिलाड़ी की प्रशंसा करते हुए बता कि खिलाड़ी काफ़ी मेहनती है एवम भविष्य में काफ़ी उचे स्तर पर स्कूल का एवम प्रदेश का नाम रौशन करेगा बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए प्रिंसिपल श्री बीके सिंह ने कहा कि मैं खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और सभी को यह अवगत कराना चाहता हूं कि वह अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखवानी चाहिए ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना भविष्य सुधर सके ।
