उत्तराखंड (मसूरी) 4 दिसंबर 2025: मसूरी वन प्रभाग की मसूरी रेंज टीम ने अवैध खनन के खिलाफ एक सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें तीन पिकअप वाहनों को सोज किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।
सीज किए गए वाहनों में से एक अवैध रूप से पत्थर ले जा रहा था, जबकि अन्य दो उप खनिज की तस्करी में संलिप्त थे। प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी के आदेश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी की टीम ने पहले भी दो पिकअप वाहनों को सीज किया था। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। टीम में वन दारोगा अभिषेक सजवाण, वन बीट अधिकारी राहुल, हरेंद्र आदि शामिल थे।
