उत्तराखंड (हरिद्वार) 30 नवंबर 2025: खनन सामग्री लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से इब्राहिमपुर मसाई गांव के पूर्व उप प्रधान भी शामिल है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर साढ़े चार घंटे तक जाम लगा दिया।
हादसा हद्वीपुर गांव में हुआ। भगवानपुर क्षेत्र के इब्राहिमपुर मसाई गांव निवासी पूर्व उप प्रधान चंद्र कुमार (60) गांव के ही मटरू (55) के साथ किसी काम से कलियर थाना क्षेत्र के हद्वीपुर गांव में आए थे। प्रातः करीब 10 बजे वह बाइक से वापस जा रहे थे। कुछ दूर चलने पर पीछे से आ रही बजरी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागा गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण मृतकों के परिवारों को दस-दस लाख का मुआवजा और आरोपित चालक की गिरफ्तार की मांग पर लड़े रहे। एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ नरेंद्र पंत के समझाने पर दोपहर ढाई बजे जाम खोला गया। उधर, मनवानपुर न्यू मार्केट कट के पास सर्विस लेन पर पैदल जा रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रुड़की के सिविल अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
