उत्तराखंड (देवप्रयाग) 26 नवंबर 2025: टिहरी जिले में देवप्रयाग शहर के समीप गोर्ती कांडा गांव में आतंक का पर्याय बना पिंजरे में मंगलवार तड़के कैद हो गया। तीन दिन पहले गुलदार ने एक बच्चे और महिला पर हमले की कोशिश की थी, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने रेंजर का घेराव किया था। गुलदार को देखने के लिए भीड़ बढ़ने पर वन विभाग ने पिंजरे को ढककर रेंज कार्यालय देवप्रयाग तक पहुंचाया। इसके बाद गुलदार को रेस्क्यू केंद्र भेजा गया।
रेंज अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि गुलदार गोर्ती कांडा गांव के आसपास लंबे समय से डेरा जमाए हुए था। कई बकरियों को वह निवाला बना चुका था। वन विभाग ने दो दिन पहले भटगांव और सजवाण कांडा इंटर कालेज के पास दो पिंजरे लगाए थे। भटगांव में लगाए गए पिंजरे में रविवार सुबह करीब छह बजे बकरी को शिकार बनाने आया गुलदार कैद हो गया।
