उत्तराखंड (रुड़की) 20 नवंबर 2025: रुड़की शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्कूल से लौट रहे एक कक्षा छह के छात्र मयंक पर तीन कुत्तों ने हमला कर दिया, उसके पैर का मांस नोंच लिया गया। घायल बच्चे को अस्पताल में लाया गया, जहां उसे सीरम के साथ पांच टांके लगाए गए। 22 अक्टूबर से सिविल अस्पताल रुड़की में एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता समाप्त हो चुकी है। प्रीत विहार कालोनी में कुत्तों का आतंक है। रेलवे स्टेशन के निकट होने से आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है। बुधवार को मयंक बस से उतरने के बाद नगर निगम के कूड़ेदान के पास कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला किया। राहगीरों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चे को गंभीर चोटें आ चुकी थीं।
