उत्तराखंड (देहरादून) 1 नवंबर 2025: लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित निवास पर इगास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और एनएसए अजीत डोभाल, बाबा बागेश्वर धाम, बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इगास पूजन में भाग लिया। विभिन्न वर्गों की हस्तियां, संतगण, नौकरशाह सहित सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।
