उत्तराखंड (देहरादून) 27 अक्टूबर 2025: हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों की त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान के 20. क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 33468 पदों के लिए अगले माह उपचुनाव होगा। 30 नवंबर तक उपचुनाव संपन्न कराने को के हिसाब से सरकार तैयारियों में जुट गई है। राज्य निर्वाचन आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।
तीन माह पहले हुए पंचायत चुनाव में इन पदों के लिए किसी ने भी नांकन नहीं कराया था। ग्राम पंचायत सदस्य के पद बड़ी संख्या में रिक्त रहने के कारण 4792 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है। इस वजह से निर्वाचित ग्राम प्रधान खाली बैठे हैं। साथ ही विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव की कसरत पूर्व में विभिन्न कारणों से लटकती रही है, लेकिन अब इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विशेष सचिव पंचायती राज डा. पराग मधुकर धकाते ने कहा कि 30 नवंबर तक पंचायतों में उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ा जा रहा है।
