उत्तराखंड (देहरादून) 11 अक्टूबर 2025: ईएमई पूर्व सैनिक एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह रविवार 12 अक्टूबर को होगा। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बात की जानकारी एसोसिएशन के संस्थापक आरएन असवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह दून विवि रोड बंगाली कोठी स्थित महालक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होगा। जिसमें एसोसिएशन से जुड़े तमाम पूर्व सैनिक, अभियंता व उनके परिजन शामिल होंगे। शहीद सैनिकों और आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित बिंदुओं पर विस्चार से चर्चा भी इस दौरान होगी। इस अवसर पर 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बेहतर कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों व अन्य समाजसेवियों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
