उत्तराखंड (देहरादून) 3 अक्टूबर 2025: बन्नू – बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में 78वां दशहरा महोत्सव में शाम को पुतला दहन कार्यक्रम के बाद मारपीट मामले में पुतले पास ही एकाएक लोग इकट्ठे हो गए।
श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी गौरव राणा ने आरोप लगाया कि वह सहारनपुर के रहने वाले हैं। उनका यहां व्यापार चलता है। आज पत्नी, बच्चे और भांजे के साथ पुतला दहन देखने आए थे। आरोप लगाया कि कमेटी के पदाधिकारियों ने उनसे मारपीट की।
जब वहां खड़ी पुलिस से इसकी शिकायत की तो उन्होंने सुनने के बजाए, चौकी जाने को कहा। वहीं उनके भांजे के हाथ और मुंह मे चोट लगी है जिसे एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। इस दौरान परिसर में काफी भीड़ लग गई। वहां पुलिस नहीं पहुंची तो हनुमान बने कलाकार और उनकी सेना ने गदा लहराई और भीड़ तो तितर बितर किया। इसके बाद पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार कहा कि ऐसी किसी घटना की उन्हें कोई जानकारी नही है।
