उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 29 सितंबर 2025: विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के अब तक 15.80 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। हर रोज औसतन चार हजार के आस-पास भक्त दर्शन करने के लिये पहुंच रहे है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस बार 23 अक्टूबर को भैयादूज के पर्व पर धाम के कपाट बंद होने हैं।
केदारनाथ मंदिर के कपाट दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को बंद होंगे। पिछले वर्ष पूरे सीजन के दौरान 19 लाख के आस-पास भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किये थे, जबकि अभी तक 15 लाख 80 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष की यात्रा का रिकॉर्ड नहीं टूटेगा। मंदिर कपाट बंद होने में लगभग 25 दिन का समय शेष बचा हुआ है।
