उत्तराखंड (देहरादून) 28 सितंबर 2025: उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों (ऊर्जा निगम, पिटकुल और यूजेवीएनएल) में कार्यरत संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं। विद्युत संविदा एकता मंच ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 16 सूत्रीय मांग पर आगामी तीन अक्टूबर तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन चार अक्टूबर से आंदोलन शुरू करेगा। इस संबंध में मंच ने निगम प्रबंधन को पत्र भेज दिया है।
एकता मंच के संयोजक विनोद कवि ने बताया कि 30 अगस्त को आंदोलन नोटिस देने के बावजूद संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों नियमितीकरण, समान वेतन, महंगाई भत्ता और मेडिकल सुविधाओं पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि एक अगस्त को प्रमुख सचिव (ऊर्जा) की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल सुविधा बहाल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ है।
