उत्तराखंड (देहरादून) 27 सितंबर 2025: डीएल रोड स्थित आंबेडकर कालोनी में दो मृतक शुभम पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो आंबेडकर कालोनी, डालनवाला का निवासी था और राजपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट में काम करता था।
आंबेडकर कालोनी में रहने वाले दो भाइयों, निखिल और अमन के साथ शुभम का लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के सिलसिले में एक पार्टी में शुभम और दोनों भाई भी शामिल हुए थे। पार्टी के बाद जब वे बाहर निकले, तो उनकी बाइक आपस में का हल्की टकरा गई, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद सभी अपने अपने घर चले गए। कुछ समय बाद फोन पर फिर से बहस हुई, जिसके बाद शुभम अपने दोस्तों के साथ सड़क पर आ गया।
इस दौरान निखिल और अमन ने चाकू से शुभम पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। शुभम के परिजनों की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि अमन के खिलाफ पूर्व में नेहरू कालोनी थाने में भी मामला दर्ज था ।
