उत्तराखंड (देहरादून) 25 सितंबर 2025: दून के प्रधान पारिवारिक न्यायालय परिसर में एक महिला को उसके पूर्व परिचित ने जान से मारने की धमकी दी। महिला आरोप है कि आरोपित ने उसकी तस्वीरें वायरल करने की भी धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने आरोपित को नामजद कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अगस्त को वह अपनी अदालत की सुनवाई के लिए प्रधान पारिवारिक न्यायालय आई थी। दोपहर के समय आरोपित वैभव आहूजा वहां आया और उसे धमकाने लगा। उसने उसके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
