उत्तराखंड (देहरादून) 12 सितंबर 2025: डीबीएस कालेज में दीक्षारंभ व प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नये छात्र-छात्राओं को स्वागत किया गया। साथ ही छात्रों को पाठ्यक्रम, शिक्षण, परीक्षा, अनुशासन, एनईपी समेत अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
बृहस्पतिवार को आयोजित दीक्षारंभ प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 12 सितम्बर से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रवेश समिति के’ समन्वयक डा. अजय कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्रेडिट सिस्टम, स्नातक आनर्स तथा स्नातक आनर्स विद रिसर्च, मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम, कौशल वर्धन आदि को विस्तार से समझाया। विद्यार्थी अपने चुने हुए विषयों तथा अनिवार्य विषयों में परीक्षाओं के तरीकों व स्वरूप पर प्रकाश डाला। मुख्य नियंता डा. अरविंद कुमार ने महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की समस्या के तुरंत समाधान करने पर विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि का अनुशासन एवं नियमबद्धता में अपना विशेष महत्व रहा है। महाविद्यालय में स्थापित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा प्रबंधक ने विद्यार्थियों को जीरो बैलेंस पर खाता खोलने तथा एटीएम की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। प्रेरण बैठक में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की डा. प्रिया ने छात्राओं को 30 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी। उप प्राचार्य एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनिल पाल ने महाविद्यालय में विषय, शिक्षा एवं अनुशासन पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन ड परितोष सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रो. गोरखनाथ, प्रो. जेपी गुप्ता, डा. केएस बिष्ट, डा. देवेश सिंह, डा. एबी बाजपेई, डा. राजलक्ष्मी दत्ता, डा. पूनम. प्रभा सेमवाल, डा. अमित चौहान, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. संजय सिंह राणा आदि मौजूद थे।
