उत्तराखंड (देहरादून) 24 अगस्त 2025: जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया है। प्रशासन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को ध्वस्त कर दिया।
जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। जिस पर जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया। लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई।
शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम में नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार बौडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
