उत्तराखंड (देहरादून) 19 अगस्त 2025: कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के लोकसभा सांसद व प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर शपथ पत्र मांगने पर नाराजगी जताई है। जिसमें सात दिन में शपथ पत्र पेश न करने पर उनकी मांग को निराधार समझा जाएगा। संगठन ने इस मामले में डीएम के माध्यम से चुनाव निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कांग्रेस सेवा दल का कहना है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त राहुल गांधी से शपथ पत्र मांग रहे हैं, निर्वाचन आयोग भी अपना शपथ पत्र दे कि चुनाव निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव की वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी नहीं की है। कहा कि यदि चुनाव आयुक्त सात दिनों के भीतर अपना शपथ नहीं देते हैं, तो यह समझ जाएगा की चुनाव निर्वाचन आयुक्त की मिली भगत से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई है। ज्ञापन देने वालों में मनमोहन शर्मा, मुख्य संगठन उपाध्यक्ष पुनीत चौधरी, एडवोकेट वीरेंद्र पोखरियाल विकास चौहान, विलियम अकबर चंद्र, सुरेश यादव आदि थे।
