उत्तराखंड (देहरादून) 14 अगस्त 2025: बल्लूपुर घुसकर लाखों के गहने व स्कूटी चोरी करने वाले को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के मामलों में वह पहले भी जेल की हवा खा चुका है। कैंट पुलिस के अनुसार पर पांच अगस्त को पल्लवी आडवाणी निवासी बल्लूपुर ने शिकायत दी कि चार अगस्त की रात चोर ने उनके घर से सोने चांदी के सामान व बाहर लॉबी में खड़ी स्कूटी चोरी कर ले गया। गठित पुलिस टीम ने चकराता रोड यमुना कॉलोनी भत्ता ग्राउंड के पास आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक युवक बिना हेलमेट के बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपित ऋषभ निवासी आकाशदीप …. कॉलोनी के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद हुआ।
