उत्तराखंड (ऋषिकेश) 6 अगस्त 2025: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मानसून के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत पुलिस कप्तान ने मौसम विभाग द्वारा जारी की जा रही है अलर्ट को देखते हुए भी हर थाने में आवश्यक आपदा उपकरणों की तैयारी के साथ पुलिस टीम को स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
देर रात लक्ष्मण झूला थाने को कंट्रोल रूम 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि चौबीस श्रद्धालुओं का एक दल नीलकंठ महादेव के दर्शन के पश्चात पैदल मार्ग से वापस ऋषिकेश आ रहे थे और सभी यात्री पशु लोक बैराज से कोठार गांव नीलकंठ पैदल सड़क पर जंगली मार्ग में रास्ते पर कही दिशा भ्रम के पश्चात रास्ता भटक गए हैं, जिसमें अधिकतर छोटे बच्चे शामिल हैं।
सूचना पर पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्र सिंह द्वारा थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए। जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने थाने पर दो अलग-अलग विशेष टीमों का गठन करते हुए एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम से भी संपर्क स्थापित कर संयुक्त टीम का गठन किया और जंगल में रास्ता भटके दल से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया लेकिन उस क्षेत्र में नेटवर्क और तकनीकी कारण से रास्ता भटके हुए श्रद्धालुओं से संपर्क नहीं हो पा रहा था और पैदल मार्ग पर लगातार बारिश चल रही थी।
उसके पश्चात पुलिस टीम को कुछ फोन नंबर भटके हुए बच्चों के प्राप्त हुए तो उनको थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला द्वारा त्वरित ही सर्विलॉस पर लेकर लोकेशन ली गई। जिससे पुलिस का सभी चौबीस श्रद्धालुओं से संपर्क हो पाया। आपदा उपकरणों के साथ पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना की गई और मार्ग में कोऑर्डिनेट करने के पश्चात उक्त सभी यात्रियों से संपर्क हो गया।
बताते चलें कि बीती रात में पैदल मार्ग पर घनघोर अंधेरा होने के कारण से लगातार बारिश भी तेज हो रही थी। संयुक्त टीम के यात्रियों के समीप पहुंचते ही सभी का पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया। जिसके बाद सभी को सुरक्षित उनके घर को रवाना कर दिया गया।
