उत्तराखंड (देहरादून) 6 अगस्त2025: सेलाकुई सिडकुल की ओर से श्रमिकों का रास्ता बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने सहदेव सिंह पुंडीर के कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि इससे श्रमिकों को तीन किमी की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। इस पर विधायक ने सिडकुल महाप्रधंक यशवंत सिंह रावत को फोन कर तुरंत रास्ता खोलने के निर्देश दिए। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अमित पंवार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से यह रास्ता श्रमिकों के लिए खुला रहता था। सिडकुल ने यह रास्ता बंद कर दिया है। इससे महिला श्रमिकों के साथ अन्य लोगों को भी तीन किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने तुरंत समस्या का संज्ञान लेते हुए आरएम सिडकुल यशवंत सिंह रावत को निर्देशित किया कि रास्ता तुरंत खोला जाए ताकि श्रमिकों को आवागमन में आसानी हो। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न किया जाएगा तो कंपनियां भी काम नहीं कर पाएंगी।
