उत्तराखंड (देहरादून) 25 जुलाई 2025: पैर फिसलने से नदी में बहने के कारण डिलीवरी ब्वाय की मौत हो गई। राजपुर पुलिस के अनुसार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि एक युवक सहस्त्रधारा नदी में बह गया है। सूचना पर थाना प्रभारी राजपुर फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। घटनास्थल पर देखा कि ग्राम धनौला सहस्त्रधारा में नदी के बीचो-बीच एक युवक, जो कि ऊपर की तरफ से बह कर आया था का शव पत्थर में फंसा हुआ है। थाना पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से निकाला और कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटाई। जांच में युवक की पहचान शिवाय उर्फ शिवम (22) पुत्र शीतल सिंह निवासी बिजनौर के रूप मे हुई। वह अपने दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने आया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
