उत्तराखंड (देहरादून) 23 जुलाई 2025 : फर्जी राशन कार्ड के मामले पकड़ में आने के बाद से पूर्ति विभाग ने और सख्ती शुरू कर दी है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर राशन कार्ड बनने से पहले पूर्ति निरीक्षक परिवार की माली हालात का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद राशन कार्ड बनेगा।
डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभलेने वालों के खिलाफ जांच जारी है। शहरी क्षेत्र के साथ ही पंचायतों में भी फर्जी कार्डों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पूर्ति निरीक्षक कीं अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। किसी भी तरह का संदेह होने पर तत्काल राशन कार्ड को निरस्त किया जाएगा। राशन कार्ड के निरस्तीकरण के समय पात्र उपभोक्ताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बताया कि योजना में पारदर्शिता लाने के लिए भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। राशन विक्रेताओं को पूरे परिवार के बायोमैट्रिक करने के निर्देश दिए हैं।
