उत्तराखंड (देहरादून) 12 जुलाई 2025: कोतवाली नगर सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से लक्खीबाग चौकी को सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के सामने बारात घर के पास बनी पानी की. टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ गया है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी लक्खीबाग पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस कर्मियों ने तत्काल टंकी की छत पर चढ़कर समझाते हुये सकुशल नीचे उतारा। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र रामान निवासी सोनीपत हरियाणा बताया। लोगों ने बताया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अक्सर रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास के क्षेत्र में घूमता रहता है। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया।
