उत्तराखंड (देहरादून) 7 जुलाई 2025: दून में निरस्त राशन कार्ड पर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने और फर्जी राशन कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर दी है। पहले मामले में आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड के एडी आईटी एसएचए अमित शर्मा ने राजपुर पुलिस को शिकायत दी कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को जिला खादय आपूर्ति कार्यालय देहरादून द्वारा निरस्त किए गए राशन कार्ड 1,36,676 का डेटा प्रदान किया गया था । इन 1,36,676 राशन कार्ड के सापेक्ष 9,428 आयुष्मान कार्ड बने हुए पाए गए हैं। जिनको एसएचए द्वारा निष्क्रिय करने की प्रक्रिया गतिमान है। 150 कार्डों को निरस्त किया भी जा चुका हैं। इन आयुष्मान कार्डों को बनाए जाने में किसी गिरोह के होने की सम्भावना प्रतीत होती है। दूसरे मामले में प्रभारी राशन कार्ड देहरादून शंशाक चौधरी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है कि शासन के निर्देश पर राशन कार्डों का सत्यापन किया गया। जिसमें 3,323 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।
निरस्त किए गए राशन कार्डों की मात्रा अधिक होने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोगों ने गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर राशन कार्ड बनवाए हैं। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
