उत्तराखंड (देहरादून) 5 जुलाई 2025: घर से पैदल पैदल बाजार की ओर जा रहे एक युवक से स्कूटी सवार दो बदमाश उसका मोबाइल झपट कर फरार हो गए। बदमाशो की तलाश मे नेहरू कालोनी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। डांडी मोथरोवाला के रहने वाले आयुष चमोली ने पुलिस को शिकायत देते हुए नताया कि 30 जून की शाम करीब पांच बजे वह पैदल-पैदल अपने घर डांडी से ठाकुर चौक की तरफ से आ रहा था। तभी पीछे से अचानक एक स्कूटी में सवार दो बदमाशो ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन कर फरार हो गए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशो की तलाश मे पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
