उत्तराखंड (रुड़की) 1 जुलाई 2025: कोतवाली पुलिस और सीआईयू ने जाली नोट प्रिंट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीमों ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 11 लाख रुपये के जाली नोट भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार एसएसपी, हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल को रुड़की कोतवाली क्षेत्र में एक गिरोह जाली नोट प्रिंट करने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एसएसपी ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और पीआईयू को इसमें लगाया गया। शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस और सीआईयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाली नोट बाजार में चलाने जा रहे एक आरोपित को लक्ष्मी विहार कॉलोनी के रास्ते पर घेर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस टीमों को आरोपित के पास से 500-500 रुपये की 12 गड्डियां अर्थात 6 लाख रुपये की रकम बरामद हुई। छानबीन में सभी नोट जाली पार गए। इस पर पुलिस ने आरोपित से पूछता शुरू की तो उसने मामले में अपने अन्द साथियों के भी शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने पास में ही स्थित एक कमरे पर छापा मारते हुए दो अन्य युवकों को दबोच लिया।
मौके से टीमों ने 500-500 रुपये के नोटों की 10 गड्डियां, 4 मोबाइल, 2 काले रंग के बड़े और दो काले रंग के छोटे शीशे, 2 बोतल केमिकल और एक प्रिंटर भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम बालेश्वर उर्फ बाली पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भोटावाली पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश हाल निवासी ग्राम हरीपुर हरबर्टपुर, देहरादून, मनीष कुमार पुत्र लेखपाल निवासी कुडीनेत वाला रायसी, कोतवाली लक्सर और हिमांशु पुत्र पलटूराम निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी रुड़की बताए है।
