उत्तराखंड (देहरादून) 1 जुलाई 2025: बीसीसीआई की ओर से क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड को वूमेंस अंडर-23 वन डे ट्राफी की मेजबानी दी गई है। उत्तराखंड में तीन मार्च 2026 से शुरू होने वाले वूमेनस अंडर-23 वनडे ट्राफी के मुकाबले 11 मार्च तक चलेंगे। इसमें गोवा, हैदराबाद, दिल्ली, सौराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ कुल छह राज्यों की टीमें हिस्सा लेगी और कुल 15 मैच आयोजित होंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव भाहिम वर्मा ने बताया कि वूमेंस अंडर 23 वन डे ट्राफी का पहला मैच तीन मार्च को गोवा और हैदराबाद तथा दिल्ली व सौराष्ट्र एवं आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा। प्रत्येक दिन तीन-तीन मैच आयोजित कराए जाएंगे जो देहरादून के तीन अलग-अलग क्रिकेट ग्राउंड में होंगे। सचिव माहिम वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में पहले भी क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की मेजबानी में सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वूमेनस ट्राफी सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। उत्तराखंड की कई महिला क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं। बीसीसीआई द्वारा उत्तराखंड को वूमेंस अंडर 23 वनडे ट्रफी जैसे आयोजनों की मेजबानी दिया जाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
