उत्तराखंड (देहरादून) 26 जून 2025: डा. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच की ओर से अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
संरक्षक मंडल के सदस्य एवं प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक कैलाशपति मैठाणी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् स्व. डा. वाचस्पति मैठाणी की 76वीं जयंती पर देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार, देव संस्कृति एवं सनातन धर्म की रक्षा तथा छात्र-छात्राओं के प्रतिभा विकास के लिए डा. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों को भी प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गीता लोक उच्चारण में – 9 से 14 वर्ष तक, स्तोत्र गान में 15 से 24 वर्ष तक, रघुवंश महाकाव्य प्रथम सर्ग लोक उच्चारण में 25 से 50 वर्ष तक तथा सुभाषित बगान में 51 वर्ष से अधिक के नागरिक प्रतिभाग कर सकते हैं। जबकि संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता
वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे पंजीकरण
में 9 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी को अपना परिचय सहित न्यूनतम 3 मिनट व अधिकतम 4 मिनट का वीडियो सुंदर एवं आकर्षक रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में 25 जुलाई तक भेजना होगा।
उन्होंने बताया कि इस बार भी पांचों प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागी को निर्णायकों के अलावा फेसबुक पेज पर दर्शकों की संख्या बढ़ाने का मौका भी दिया जाएगा। जिसमें 1 से 20 अंक तक प्राप्त किए जा सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 9412053129 पर लिखकर भेजने से प्रतियोगिता संबंधी संपूर्ण जानकारी एवं सभी लिंक प्राप्त किए जा सकते हैं। भी अभ्यर्थी स्मृति मंच की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। जिसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त एवं ऑनलाइन परीक्षा 26 अगस्त को गूगल क्विज के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी।
