उत्तराखंड (ऋषिकेश) 25 जून 2025: गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही गंगा में सितंबर तक राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। अब 15 सितंबर के बाद राफ्टिंग शुरू होगी। इस सीजन में 2,64379 लोगों ने राफ्टिंग की। सबसे अधिक पर्यटक अप्रैल में आए थे।
गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों की निगरानी गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति करती है। बारिश होने पर समिति की ओर से हर दिन गंगा का जल स्तर देखने के बाद राफ्टों को नदी में उतारने की अनुमति दी जाती है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही थी। इसके साथ ही गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा था। जल भी मटमैला हो गया था। सोमवार को फूलचट्टी से राफ्टिंग पर रोक लगाई गई थी। केवल ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक राफ्टिंग की अनुमित दी गई। फूलचट्टी से पहले के प्वाइंटों पर पहले ही राफ्टिंग की अनुमति बंद कर दी गई थी। मंगलवार को समिति ने गंगा का जल स्तर बढ़ने पर राफ्टिंग पर रोक लगा दी। आमतौर पर 30 जून तक राफ्टिंग होती है।
