उत्तराखंड (देहरादून) 21 जून 2025: विश्व सिकल से जागरूकता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कर्यशाला में राज्य नर्सिंग कालेज के छात्रों और शहरी क्षेत्र की आशाओं नेप्रतिभाग किया।
कार्यशाला में डीईआईसी से डा. हर्षवर्धन बुराना द्वारा प्रतिभागियों को सिकल सेल अनीमिया रोग, रोग के प्रकार, रोग्के संचरण तथा रोग की जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्एमओ डा. मनोज कुमार शर्मा ने कह कहा कि सिकल सेल अनीमिया एक आवांशिक रोग है। जो मुख्य रूप से जनजातीय क्षेत्र के निवासियों में पाया जा है। इस रोग में रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं का आकार अस्मान्य हो जाता है। जिससे शरीर में जटिल विकार उत्पन्न होते हैं, जो जानलेगा भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह रोग सिकल सेल रोगी माता पिता ने बच्चों में आनुवंशिकीय रूप से संचरण करता है। इसलिए ऐसे सभीसंभावित लाभार्थियों का अनिवार्य सिकल सेल जांच की जाती है। उन्होंनेकहा कि यह रोग पीढ़ीगत रूप से आने ना बढ़े इसके लिए सभी जनजात्य क्षेत्र के निवासियों को विवाह से पूर्व यह जांच अवश्य करानी चाहि।। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग ट्यूटर अनीता पुरोहित ने किया। इस अन्सर पर अतिरिक्त संयुक्त निदेशक डा. अजय नगरकर, चिकित्सा अधिकरी डा. एनके त्यागी, मनीष नेगी, गीता शर्मा, कल्पा, सुषमा मल्होत्रा, राजेश रावत, अनूप आदि रहे।
