
उत्तराखंड (श्रीनगर) 19 जून 2025: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह होंगे। प्रो. सिंह को बुधवार को शिक्षा मंत्रालय ने गढ़वालं विवि का नया कुलपति नियुक्त किया। विवि में पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कार्यकाल अक्टूबर में समाप्त हो गया था। चार दिसम्बर से प्रो. एमएसएस रौथाण विवि के कुलपति का कार्यभार देख रहे थे। नये स्थाई कुलपति नियुक्त होने से विवि के कार्यों को गति मिलने की संभावना है। नए कुलपति प्रो. सिंह उच्च शिक्षा और लोक प्रशासन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रो. सिंह दिल्ली विवि के साउथ कैंपस के निदेशक के रूप में कार्यरत है। उनका अकादमिक सफर दिल्ली विवि से शुरू हुआ था। उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए (1987), एमफिल. (1989) और पीएचडी (2001) की उपाधियां प्राप्त की।