उत्तराखंड (देहरादून) 15 जून 2025: एलिवेटेड रोड परियोजना की जद में आ रही मलिन बस्तियों को तोड़े जाने के विरोध में मेरा घर मेरी दुनियां अभियान के तहत शनिवार को लोगों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। नव पर्वतीय विकास संस्था के आह्वान पर कूच के दौरान लोगों ने कहा कि मलिन बस्तियों को तोड़े जाने से बस्तीवासियों की उत्तराखंड की नागरिकता खत्म हो जाएगी। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार ने जोर देकर कहा कि यह बड़े दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पुलिस द्वारा मुख्य सचिव को नहीं बुलाया गया और गिरफ्तारी की गई। इस दौरान विपिन खन्ना, हरीश सिसोदिया, अभिषेक गुप्ता, फारुख अहमद, राव वसीम अली, इंतजार मलिक, प्रवेश गौतम, सतीश आज़ाद, सुनील सिलेलान, दुर्गा देवी, सबो रानी देवी, अनिल खजुवाल मौजूद रहे।
