उत्तराखंड (देहरादून) 13 जून 2025: लग्जरी वाहन चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए राजपुर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से चोरी का चौपहिया वाहन बरामद हुआ है। घटना में शामिल तीसरे चोर की तलाश की जा रही है।
थाना राजपुर पुलिस के अनुसार नौ जून को मुकेश कुमार निवासी ब्रहमावाला खाला रायपुर ने शिकायत दी कि हैन्लौंग नाम का शख्स उसका चौपहिया वाहन किराए पर ले गया था और अब वापस नहीं लौटा रहा है। हैनलौंग से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उस वाहन को कुल्हान सहस्त्रधारा रोड से चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का वाहन आरटीओ चेक पोस्ट निकट ग्राफिक एरा कट थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र मे सड़क किनारे खड़ा है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देते हुए वाहन में बैठे शामली के रहने वाले दो चोरों अंकित कुमार और मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया।
