उत्तराखंड (नई टिहरी) 13 जून 2025: उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही एक यात्री बस दोपहर में टिपरी से दो किमी आगे पिपलडाली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गये। बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं।
पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिपरी से आगे एक मोड़ पर ब्रेक न लगने के कारण एक यात्री बस सड़क पर पलट गई। सड़क पर बस पलटने से इसमें सवार यात्रियों में कनकू बेन नायक पत्नी सतीश नायक ग्राम सरखेज जिला अहमदाबाद गुजरात, सतीश ए पंड्या निवासी ग्राम सरखेज जिला अहमदाबाद गुजरात, चंद्रिका बेन पत्नी मनोज भाई पंड्या निवासी राजकोट गुजरात व लीला शंकर पुत्र हकरा जी निवासी घंकरा जिला सलेमपुर उदयपुर राजस्थान को हल्की व मामूली चोटें आई। इनके अलावा भी कुछ अन्य यात्री भी मामूली चोटिल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले यह यात्री हरिद्वार से गाड़ी बुक कर चारधाम यात्रा पर निकले थे। अब केदारनाथ जा रहे थे।
