उत्तराखंड (देहरादून) 5 जून 2025: नशे की लत को पूरा करने के लिए कार का शीशा तोड़कर लैपटाप चोरी करने वाले तीन चोरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना रायपुर पुलिस के अनुसार मामले में मयंक गौतम निवासी गणेश विहार नेहरूग्राम रायपुर ने शिकायत दी कि अमृत फार्म बैंडिग प्वाइंट रायपुर के पास से चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेकिंग के दौरान ब्रह्मवाला खाला रायपुर निवासी तीनों आरोपित शिवम, अजय उर्फ नाडा और राकेश थापा को अरण्य विहार मयूर विहार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटाप बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना के अंजाम दिया।
