उत्तराखंड (देहरादून) 24 मई 2025: बीते 13 मई की रात को पलटन बाजार में एक दुकानदार पर युवक और उसके साथियों की ओर से मारपीट करने के मामले पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए कुछ अज्ञातों को भी नामजद क मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रात्रि में एक व्हाटसएप ग्रुप में किसी व्यक्ति के जरिए कमेंट किया गया और जिस पर प्रतिक्रिया शुरू हुई। इतने में जतिन डोरा नाम का एक व्यक्ति शॉप में आ पहुंचा। यहां पर उसने पहले दुकान स्वामी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और फिर हाथ उठाने की कोशिश की। मारपीट के मामले पर दुकान स्वामी ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को चौकी बुलवाया। पुलिस ने जतिन डोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य अज्ञातों की तलाश कर रही है।
