उत्तराखंड (ऋषिकेश) 15 मई 2025 : थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने अवैध चरस के साथ ड्रग्स तस्कर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने दो अलग-अलग टीमों का गठन किया है। गठित टीम ने नाग बाबा गली पर जाने वाले रास्ते पर आरोपी युवक को तीस ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। युवक की पहचान हिमांशु रावत निवासी गली नंबर 4 श्यामपुर गढ़ी थाना ऋषिकेश (23 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चरस को कुछ दिन पहले ही बद्रीनाथ क्षेत्र में घोड़े खच्चर चलाने वालों से खरीद कर ऋषिकेश आया है। वह इस चरस को ऋषिकेश क्षेत्र में देसी और विदेशी पर्यटकों को ऊंचे दाम में बेचने जा रहा था। थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चरस के खरीदारों की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए पौड़ी न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमकांत सेमवाल, अपर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल राजबीर, भावानंद ओर होमगार्ड सूरज भानु शामिल रहे।
