उत्तराखंड (विकास नगर) 15 मई 2025: महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में छात्रों को मादक पदार्थो से दूर रखने की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित रूप से नशे में रहने से शारीरिक सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि छात्र जीवन में सहनशक्ति की कमी के कारण आजकल युवा बहुत जल्दी हौसला खो देते हैं। जिसका परिणाम यह होता है वे डिप्रेशन में चले जाते हैं और वह फिर नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं। भारत सिंह चौहान ने बताया कि आजकल नशा एक फैशन बन गया है, जिसको अपनाने के लिए युवाओं में उत्सुकता दिखाई देती हैं, परन्तु हम सभी को स्वयं को नशे से बचाते हुए नशा इस्तेमाल करने वाले लोगों को समझाकर उसके दुष्परिणामों को बताना चाहिये। विद्यालय के कीड़ा प्रभारी कुंवर सिंह राय ने कहा नशीली दवाओं की लत एक जटिल स्थिति है, जो गंभीर मानसिक और शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी छात्रों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कुशालानंद पुरोहित, शूरवीर तोमर, सरिता बिजल्वान, सरिता सैनी, चेतन रमोला, इंद्रजीत कुमार, धीरज उनियाल, अमित, निकिता तोमर, प्रियंका तोमर, रेनू शर्मा, एकता चौहान आदि मौजूद रहे।
