उत्तराखंड (देहरादून) 13 मई 2025: अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करने वाले को पुलिस ने दीपनगर की एक दुकान से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की दुकान में एक शख्स अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम कर रहा है। कार्रवाई करते हुए दीपनगर क्षेत्र की एक दुकान से अवैध तरीके से गैस सिलिंडरों से रिफिलिंग करते हुए प्रदीप तिवाड़ी निवासी दीपनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को दुकान के अंदर से अवैध गैस सिलेंडर व रिफिलिंग के उपकरण बरामद हुए हैं।
