उत्तराखंड (देहरादून) 8 मई 2025: उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अन्तर्गत गतिमान परियोजनाओं की समीक्षा के लिए एशियन विकास बैंक के चार सदस्यीय टीम ने देहरादून पहुंचकर परियोजना स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की। एडीबी टीम ने यूयूएसडीए के अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा से भेंट की। उन्होंने विकासनगर और बंजारावाला में गतिमान परियोजना कार्यों का भी जायजा लिया। उनके द्वारा सभी परियोजना स्थलों पर सुरक्षा और सेफगार्ड की व्यवस्थाएं बेहतर रूप में बनाये रखने के लिए यूयूएसडीए की प्रसंसा भी की। मिश्रा ने बताया कि बंजारावाला पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं के परीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। टीम ने विकासनगर में गतिमान पेयजल एवं सीवरेज कार्यों के अन्तर्गत 7 एमएलडी क्षमता के निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया। इसके साथ ही नगर के भीतर गलियों में भी परियोजना कार्यों का जायजा लिया, जहां गतिमान कार्यो के प्रति उनके द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। इस दौरान परियोजना प्रबन्धक जतिन सैनी, गुरप्रीत, सहायक अभियन्ता, अमित सैनी, छत्रपाल, राजवीर सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ राजीव कुमार, जितेन्द्र त्यागी, वैभव बहुगुणा, राजेश बहुगुणा आदि थे।
