उत्तराखंड देहरादून 5 मई 2025: उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो संघ की ओर से द्वितीय राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देहरादून ने प्रथम, अल्मोड़ा ने द्वितीय और ऊधमसिंहनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टचवुड स्कूल में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। देहरादून से विभिन्न भार वर्गों में रेजल, ऋषान, अनंतविजय, रुद्रप्रताप, अमायरा, ओजस्वी, निखिल, आर्थजय, रिधिमा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी, साई प्रभारी नीरज कुमार, डा. शैलेंद्र कौशिक, उत्तराखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत, सचिव मयंक आदि मौजूद थे।
