उत्तराखंड मसूरी 5 मई 2025: नगर में डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के क्लर्क की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह किराये के कमरे में अचेत पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल संतोष कुंवर ने कहा कि कौशल्या देवी पत्नी विजय कुलुरा निवासी स्टैन्डीस हाल मलिंगार तिराहे लंढोर ने सूचना दी गई कि उनके मकान में किराये पर 53 वर्षीय यशवन्त सिंह पुत्र स्व. इन्द्र सिंह निवासी सैंघला, छिनका जनपद चमोली रहते थे। सुबह जब उन्होंने अपने कमर का दरवाजा नहीं खोला तो कई बार आवाज लगाई। कमरे से कोई आवाज नहीं आई, न ही कोई हरकत हो रही है।
इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो यशवन्त सिंह कमरे में अचेत अवस्था में पड़े थे। जिनको सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि यशवंत जिला को सहकारी बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। बैंक मैनेजर रोहित बिष्ट को भी घटना की सूचना दे दे दी गई है। रोहित बिष्ट ने बताया कि यशवन्त सिंह दिसम्बर 2024 में चकराता से निलंबित होकर यहां बैंक में एटेचमेंट पर आए थे।
