उत्तराखंड (देहरादून) 4 मई 2025: फ्लैट दिखाने के बहाने से ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता का कहना है कि राजपाल शर्मा से सामान खरीदा था। सामान का लेनदेन होने के बाद 15 मार्च को राजपाल शर्मा ने दिन में लगभग एक बजे बुलाकर फ्लैट दिखाने के लिए घंटाघर बुलाया। स्कूटी पर बैठकर शर्मा ने कैनाल रोड पर एक फ्लैट दिखाया। जिसकी वीडियो भी फोन में उपलब्ध है।
राजपाल ने कहा, फ्लैट बेचकर अच्छी आय प्राप्त कर सकती हो। उसके अंजली डेरी जाखन में फ्लैट दिखाया। पीड़िता का आरोप है कि कमरा देखकर वापस आई तो राजपाल ने फ्लैट का मेन दरवाजा लॉक कर दिया। शराब पीने लगा और अचानक पीछे से पकड़कर कपड़े उतारने की कोशिश की। प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया। अश्लील हरकतें की।
दुष्कर्म करने की कोशिश की और कहने लगा कि कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित का कहना है कि किसी तरह शोर मचाया और बचाव किया और शर्मा को नीचे गिराकर किसी तरह वहां से भाग निकली। डर के कारण शिकायत नहीं कर पाई। आरोप है कि पुलिस विभाग से रिटायर्ड होने की बात करते हुए धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
