उत्तराखंड (पिथौरागढ़) 3 मई 2025: आदि कैलास में पार्वती कुण्ड के समीप स्थित शिव मंदिर के कपाट शुक्रवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए। दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।
आदि कैलास, ओम पर्वत की पवित्र यात्रा के दौरान पार्वती कुण्ड के निकट भगवान शिव के प्राचीन मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही, लगभग 150 क्षेत्रवासियों और 50 तीर्थयात्रियों ने शिव मंदिर के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र कुण्ड में स्नान करने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। कुण्ड के समीप स्थित शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए ज एक विशेष आकर्षण का केंद्र है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष यात्राप्र के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।
इस अवसर पर डा. चंद्रशेखर जोशी, गीता जोशी, डा. कविता जोशी, खीमराज सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
